{"_id":"6188164fcbe6c96c6b55b4cf","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp662624353","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसी ठेका से 17 पेटी शराब व नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देसी ठेका से 17 पेटी शराब व नगदी चोरी
विज्ञापन
कमालगंज। कस्बा के निकटवर्ती गांव में स्थित देसी ठेके से शनिवार रात चोर 17 पेटी शराब व नगदी चुरा ले गए। सुबह ठेका खोलने पहुंचे सेल्समैन को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
फतेहगढ़ के मोहल्ला गाड़ीखाना निवासी गौरव सिंह परिहार का देसी शराब का ठेका कस्बा के निकट महरूपुर राबी गांव में स्थित है। ठेके का सेल्समैन मनीष कुमार दिनारपुर गांव में रहता है। शनिवार रात दस बजे मनीष ठेका बंद कर घर चला गया। रात में चोरों ने ठेका के शटर के ऊपर लगी लोहे की जाली निकाल ली और अंदर घुस गए। चोर शराब की पेटी व नगदी उड़ा ले गए। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे सेल्समैन ठेका खोलने पहुंचा तो जाली टूटी पड़ी देखी। इस पर उसने गौरव को फोन पर चोरी होने की जानकारी दी। शटर खोलकर देखा तो ठेके के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
सेल्समैन की सूचना पर मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने छानबीन की। मनीष ने बताया कि चोर 17 पेटी शराब व 12 हजार छह सौ रुपये चोरी कर ले गए हैं। तीन पेटी छोड़ गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।