फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

बूथों पर नहीं पहुंचे 83 बीएलओ

Sun, 07 Nov 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
बढ़पुर स्थित कन्या जूनियर हाईस्कूल में बैठे बीएलओ। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जनपद में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इसमें चारो विधानसभा क्षेत्रों में 83 बीएलओ ड्यूटी से गायब रहे। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम ने रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

जनपद में विधानसभा चुनाव के लिए 989 मतदान केंद्रों पर 1626 बूथ बनाए गए हैं। 30 नवंबर तक मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची में नए मतदाता बनाने, मृतक मतदाताओं के नाम काटने व नाम-पता संशोधन करने के लिए 1626 बीएलओ की ड्यूटी लगी है। रविवार को विशेष अभियान के तहत सभी बीएलओ को बूथों पर बैठकर मतदाताओं से फार्म भरवाए गए। शहर के बढ़पुर स्थित कन्या जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय व शीतला जूनियर हाईस्कूल के 6 बूथों पर तीन बीएलओ मौजूद थीं। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजली सक्सेना ने दो फार्म जमा किए, जबकि सुधा कटियार ने दो व आशा देवेंद्री राठौर ने 7 फार्म जमा किए।
विज्ञापन

वहीं, तीन बीएलओ नदारद रहीं। इससे वोट बनवाने आए लोग मायूस होकर लौट गए। उपजिलाधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार कुल 83 बूथों पर बीएलओ नहीं पहुंचे। इनमें 63 शिक्षा विभाग के व 21 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र कायमगंज में 11, अमृतपुर में 21, फर्रुखाबाद सदर में 37 व विधानसभा क्षेत्र भोजपुर में 14 बीएलओ अनुपस्थित रहे। इसके अलावा कायमगंज क्षेत्र में शिक्षा विभाग के तीन अभिहित अधिकारी भी ड्यूटी से गायब रहे। अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने बीएलओ के खिलाफ दी तहरीर
शमसाबाद संवाद के अनुसार विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत तहसीलदार ने क्षेत्र के गांव कलुआपुर सानी स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ अनुपस्थित मिला। तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने बताया कि बूथ पर बीएलओ अनुपस्थित मिला। उन्होंने बीएलओ के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। निर्वाचन कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed