{"_id":"6182ca0679c588183b212949","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp662135123","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरी के लिए खिलौने, मिठाई, पटाखे लेकर पहुंचे कोतवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरी के लिए खिलौने, मिठाई, पटाखे लेकर पहुंचे कोतवाल
विज्ञापन
गौरी को उपहार देते कोतवाल दिलीप कुमार बिंद। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। आईजी की गोद ली बेटी गौरी के लिए दिवाली पर खिलौने, मिठाई और पटाखे लेकर कोतवाल दिलीप कुमार बिंद घर पहुंचे। कोतवाल ने गौरी को दुलराया और बुआ को अपना मोबाइल नंबर देकर किसी भी परेशानी में फोन करने के लिए कहा।
गांव करथिया निवासी सुभाष बाथम ने 30 जनवरी 2019 को गांव के 23 बच्चों को बंधक बना लिया था। तत्कालीन आईजी जोन मोहित अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस ने सुभाष को मुठभेड़ में मार गिराया था। उसकी पत्नी रूबी को भी भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला था। सुभाष की एक वर्षीय बेटी गौरी अनाथ हो गई थी। उसे आईजी जोन ने गोद ले लिया था। तब से आईजी गौरी को हर माह पांच हजार की आर्थिक मदद और त्योहारों पर उपहार भेज रहे हैं।
गौरी का पालन पोषण उसकी बुआ वेदवती कर रही हैं।
आईजी कानपुर मोहित अग्रवाल का 26 अक्तूबर को तकनीकी सेवाएं लखनऊ में तबादला हो गया। वेदवती ने आईजी को फोन लगाकर गौरी की बात कराई थी। गौरी ने आईजी अंकल को दिवाली पर घर बुलाया था।