{"_id":"6154b4508ebc3e08fa1a1a09","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6552904178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना एलाइजा टेस्ट कर रहा था डेंगू घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना एलाइजा टेस्ट कर रहा था डेंगू घोषित
विज्ञापन
कायमगंज के भूसा मंडी तिराहे पास पैथालॉजी में रजिस्टर चेक करते एसीएमओ। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। एसीएमओ रंजन गौतम ने बुधवार दोपहर को नगर की कुछ पैथोलॉजी पर छापे मारे। इस दौरान बिना एलाइजा टेस्ट के डेंगू रिपोर्ट देने वाले संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया। दूसरी लैब के टेक्नीशियन ने कहा कि वे डेंगू का टेस्ट करते ही नहीं हैं। इस पर उनसे कहा कि प्लेटलेट्स काउंट्स में भी खेल नहीं होना चाहिए।
नगर में बिना डॉक्टर के पैथोलॉजी चलाने का धंधा जोरों पर है। ये पैथोलॉजी टेक्नीशियन बिना एलाइजा टेस्ट के डेंगू घोषित कर उन्हें रिपोर्ट भी थमा रहे हैं। इससे मरीज घबराहट में डेंगू के नाम पर लुट रहे हैं। इसकी शिकायत पर एसीएमओ रंजन गौतम बुधवार दोपहर भूसा मंडी तिराहे के पास अतुल पैथोलॉजी पर पहुंचे। वहां उन्होंने रजिस्टर चेक किया। इसमें कई मरीजों की किट से डेंगू की जांच की गई। इस पर उनसे कहा कि यहां बिना डॉक्टर के लैब चल रही है और डेंगू पॉजिटिव की रिपोर्ट दे रहे हो, काफी देर तक उनका रजिस्ट्रेशन, नवीनीकरण के कागज व मेडिकल वेस्ट के बारे में जांच की। जांच के बाद एसीएमओ ने बताया कि इस लैब के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
इसके बाद वे नई बस्ती रोड स्थित राज पैथोलॉजी पर पहुंचे। वहां रजिस्टर व अन्य दस्तावेज चेक किए। यहां संचालक ने कहा कि डेंगू टेस्ट नहीं करते हैं। इस पर उन्हें प्लेटलेट्स की सही रिपोर्ट बनाने के लिए आगाह किया। इसके बाद डॉ. विकास शर्मा के आवास पर कुछ डॉक्टरों से मुलाकात की और उनसे लैब के बारे में जानकारी ली तो कुछ ने कहा कि यहां सब ऐसा ही चल रहा है और अधिकांश टेक्नीशियन डेंगू पॉजिटिव की रिपोर्ट दे रहे हैं। एसीएमओ ने बताया कि अवैध तरीके से चलने वाली सभी पैथोलॉजी बंद की जाएंगी।