{"_id":"6154ab308ebc3e62967460d8","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6552790165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ना खुर्द में स्वास्थ्य टीम ने 84 मरीजों का किया परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ना खुर्द में स्वास्थ्य टीम ने 84 मरीजों का किया परीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। विकास खंड के दर्जन भर गांव में बुखार का प्रकोप जारी है। बर्ना खुर्द गांव में मंगलवार को महिला की मौत के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर मरीजों का परीक्षण कर दवाई दी। चार गांव में टीमों ने 116 मरीजों को दवाई वितरित की।
विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बर्ना बुजुर्ग के मजरा बर्ना खुर्द निवासी रीना की डेंगू से मौत हो जाने की खबर बुधवार को अमर उजाला में प्रकाशित हुई। अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम बर्ना खुर्द गांव पहुंची। यहां टीम ने कैंप लगाकर 84 मरीजों का परीक्षण कर दवाई दी। इसमें 19 मरीज बुखार से पीड़ित हैं। अन्य दर्द, उल्टी, दस्त आदि के हैं।
एलटी ने तीन मरीजों की डेंगू, 19 की मलेरिया व पांच की टाइफाइड की जांच की। हालांकि जांचों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की दूसरी टीम ने शेखपुर व गौसपुर में कैंप लगाकर 11 मरीजों को दवा दी। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम ने राजेपुर सरायमेदा में कैंप लगाकर 21 मरीजों का परीक्षण कर दवा बांटी।