{"_id":"614f6f788ebc3e09031cfa11","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6544671131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्येष्टि स्थल के अधूरे निर्माण पर 90 प्रतिशत भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्येष्टि स्थल के अधूरे निर्माण पर 90 प्रतिशत भुगतान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कायमगंज की ग्राम पंचायत मिस्तनी में अंत्येष्टि स्थल का 40 प्रतिशत ही निर्माण होने के बाद भी 90 फीसद भुगतान कर दिया गया है। तीन से 23 सितंबर तक ग्राम निधि के खाते से करीब 22 लाख रुपये निकाले गए। डीपीआरओ ने रिकार्ड खंगालने का काम शुरू कर दिया है।
कायमगंज ब्लॉक की तराई क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिस्तनी में 24 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। अभी कार्य निर्माण गति नहीं पकड़ पाया है। माह की शुरुआत में शासन से ग्राम पंचायतों को धनराशि आवंटित की गई। अंत्येष्टि स्थल का निर्माण भले ही धीमी गति से किया गया हो, लेकिन भुगतान काफी तेज हुआ। सचिव जयवीर सिंह ने तीन सितंबर को 8,96,275 व 9,27,310 रुपये का फर्मों के नाम भुगतान किया। चार सितंबर को दो लाख 57645 रुपये, जबकि 23 सितंबर को एक लाख 15 हजार 830 रुपये व्यक्तिगत भुगतान किया गया।
सचिव जयवीर सिंह ने बताया कि अंत्येष्टि स्थल का 40 प्रतिशत निर्माण हुआ है। मैटेरियल आदि के लिए करीब 22 लाख रुपये फर्मों को हस्तांतरित किए गए हैं। यह नियम विरुद्ध नहीं है। पूरा भुगतान ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर कोई भी देख सकता है। प्रधान राजकुमारी के पति राजवीर ने बताया कि अंत्येष्टि स्थल का निर्माण हो रहा है। अभी भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन
जिम्मेदार बोले
डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी कार्य का निर्माण से अधिक भुगतान नहीं किया जा सकता। मिस्तनी में निर्माण से अधिक भुगतान किए जाने की जानकारी मिली है। वह मौके पर कार्य का निरीक्षण करने के साथ भुगतान की जांच कराएंगे।