{"_id":"614f6c018ebc3efae64877a9","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6544643187","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर कोतवाल सहित नौ निरीक्षक गैरजनपद के लिए कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर कोतवाल सहित नौ निरीक्षक गैरजनपद के लिए कार्यमुक्त
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैर जनपद स्थानांतरित शहर कोतवाल, एसओ मऊदरवाजा, कमालगंज, अम़ृतपुर में तैनात इंस्पेक्टर सहित नौ निरीक्षकों को एसपी ने कार्यमुक्त कर दिया है। लंबे समय से जनपद में तैनात नवाबगंज व मेरापुर एसओ को भी एसपी ने रिलीव कर दिया है।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने जनपद झांसी के लिए स्थानांतरित शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय, परिवार परार्मश केंद्र में तैनात महिला निरीक्षक विनीता सारथी, सर्विलांस सेल में तैनात इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को कार्यमुक्त कर दिया है। एसपी के पीआरओ इंस्पेक्टर जय प्रकाश शर्मा को जनपद कन्नौज व मऊदरवाजा एसओ इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह, कमालगंज एसओ इंस्पेक्टर राकेश कुमार, कायमगंज में तैनात अपराध इंस्पेक्टर जयंती प्रसाद गंगवार को जनपद इटावा के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया।
कोरोना सेल में तैनात इंस्पेक्टर हेमंत सिंह को जीआरपी मुख्यालय लखनऊ, अमृतपुर थाने के एसओ इंस्पेक्टर जसवंत सिंह को जनपद कानपुर नगर, मेरापुर एसओ धर्वेंद्र कुमार को जनपद कानपुर नगर, नवाबगंज एसओ अंकुश कुमार राघव को जनपद इटावा के लिए कार्यमुक्त किया गया है। शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय अवकाश पर गए हुए हैं। वह रविवार को कोतवाली में अवकाश से वापसी करेंगे। इसके बाद वह कार्यमुक्त हो जाएंगे।