{"_id":"614635a08ebc3e3ec049c48b","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp653007620","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीती तिवारी बनीं एसडीएम अमृतपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रीती तिवारी बनीं एसडीएम अमृतपुर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने एसडीएम की तैनाती में फेरबदल किया है। उन्होंने प्रीती तिवारी को एसडीएम अमृतपुर का चार्ज सौंपा है।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने अमृतपुर एसडीएम बृजेंद्र कुमार को चार्ज से हटाकर अपर उपजिलाधिकारी सदर बनाया है। जबकि नवाबगंज की प्रभारी बीडीओ एसडीएम प्रीती तिवारी को अमृतपुर के उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी है। वहीं, अपर उपजिलाधिकारी सदर नरेंद्र सिंह अब डिप्टी कलेक्टर फर्रुखाबाद का काम देखेंगे।
वहीं, मुख्य विकास अधिकारी एम.अरून्मोली ने नवाबगंज ब्लॉक से बीडीओ कौशल कुमार गुप्ता की संबद्धता समाप्त करते हुए उन्हें नवाबगंज खंड विकास अधिकारी का चार्ज दे दिया है। इसके अलावा जिला विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार पाठक ने वरिष्ठ सहायक सूर्य नारायण त्रिपाठी की पदोन्नति कर उन्हें प्रधान सहायक के पद पर तैनात किया है।