{"_id":"614633828ebc3e2138210568","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp653006645","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाह संस्कार में गया किसान गंगा में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाह संस्कार में गया किसान गंगा में डूबा
विज्ञापन
रामकिशोर की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। गांव की महिला के अंतिम संस्कार में चाचूपुर घाट गया किसान नहाते समय गंगा में डूब गया। गोताखोरों ने करीब ढाई घंटे तक नदी मेें तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला।
गांव खूटादेव निवासी मोहन कुमार की पत्नी मीरा की शुक्रवार शाम बीमारी से मौत हो गई थी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे परिजन और ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए चाचूपुर गांव के घाट पर ले जाया गया। अंतिम संस्कार के बाद गंगा में नहाते समय रामकिशोर उर्फ डब्लू (45) गहराई में जाने से डूबते लगा। ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वह तेज धारा में बह गया।
सूचना पर परिजन और दरोगा अमित कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दरोगा ने आजाद नगर भटपुरा गांव से गोताखोरों को बुलाकर रामकिशोर की खोजबीन शुरू कराई। गोताखोरों ने ढाई घंटे तक काफी दूर तक नदी में तलाश की लेकिन रामकिशोर का पता नहीं चला। उसकी पत्नी रामकुमारी, मां सुखदेवी व तीन पुत्र सूरज, सुदामा व श्याम सुंदर का रो-रोकर बुरा हाल है।