{"_id":"6144dd3a8ebc3e743c1e6c40","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6528069104","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में आक्सीजन प्लांट का पूजन करते डीएम मानवेंद्र सिंह। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए लोहिया अस्पताल में लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट शुक्रवार को चालू हो गया। जिलाधिकारी ने प्लांट का शुभारंभ करते हुए पीकू वार्ड में भर्ती बच्चों के उपचार की जानकारी ली।
लोहिया अस्पताल में पीएम केयरफंड से लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट का जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। वहां मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी अस्पताल में बने 20 बेड के पीकू वार्ड पहुंचे। वहां भर्ती दो बच्चों के परिजनों से उपचार के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद डीएम ने पीकू वार्ड के बेडों तक पड़ी पाइप लाइन से ऑक्सीजन की आपूर्ति चालू कराकर देखी। जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में व्यवस्थाएं बेहतर हो गई हैं। इससे पीकू वार्ड में बच्चों को बेहतर उपचार भी मिलेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि लोहिया अस्पताल में 120 बेड की ऑक्सीजन पाइप लाइन डाली गई है। इसमें 20 बेड का पीकू वार्ड बनाया गया है। ऑक्सीजन प्लांट चालू होने के साथ बेडों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति भी शुरू हो गई है। इस दौरान सीएमओ डॉ.सतीश चंद्रा, डॉ.वीके दुबे, डॉ.विवेक सक्सेना आदि मौजूद रहे।