फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

सरकारी धन के दुरुपयोग में फंसे बिल्सड़ी प्रधान

Fri, 17 Sep 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। कायमगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत बिल्सड़ी में अपूर्ण सामुदायिक शौचालय समूह को हस्तांतरित कर भुगतान करने में अमर सिंह व सचिव संजीव गंगवार फंस गए हैं। जिलाधिकारी ने दोनों को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की ओर से जारी नोटिस में बताया कि एडीपीआरओ ने दो अगस्त को ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया था। सामुदायिक शौचालय का निर्माण अधूरा होने के बावजूद स्वयं सहायता समूह को हैंडओवर कर चार माह का भुगतान किए जाने का मामला मिला था। प्रधान व सचिव ने सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। दोनों से 15 दिन में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान से भी 4.76 लाख की रिकवरी
ग्राम पंचायत बिल्सड़ी के तत्कालीन प्रधान ममता चतुर्वेदी व तत्कालीन सचिव आनंद गंगवार को जिलाधिकारी ने धार्मिक स्थल पर बिना आदेश 4.76 लाख खर्च करने के मामले में नोटिस जारी किया है। इसमें कहा कि पिछले पंचवर्षीय वित्त आयोग से गमा देवी मंदिर के कायाकल्प पर दो बार में चार लाख 76 हजार 310 रुपये खर्च किए गए। यह सरकारी शासनादेश खिलाफ है। सामुदायिक शौचालय का निर्माण भी समय से पूर्ण नहीं कराया गया। दोनों मामले में जिलाधिकारी ने नोटिस देकर 15 दिन में साक्ष्यों सहित जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ धन की वसूली भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed