{"_id":"613b9f4e8ebc3e743c1e523b","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp65141795","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्नाबुजुर्ग गांव में फैला बुखार, स्वास्थ्य टीम ने लगाया कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्नाबुजुर्ग गांव में फैला बुखार, स्वास्थ्य टीम ने लगाया कैंप
विज्ञापन
गांव गौसपुर में लगे कैंप में दवा देते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। क्षेत्र के सात गांवों में शिविर लगाकर टीमों ने शुक्रवार को 353 मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। इसमें 200 से अधिक बुखार से पीड़ित मिले। इन मरीजों में मलेरिया, टायफाइड और डेंगू की जांच की गई। लोगों को घरों के आसपास साफ सफाई रखने के लिए जागरूक भी किया गया।
बर्नाबुजुर्ग गांव में एक हफ्ते से परमेश, ज्योति, निखिल, चंदन, रामू समेत 100 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। ज्यादातर मरीज फतेहगढ़ के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। कुछ गांव में झोलाछाप से दवा ले रहे हैं।
सूचना मिलने पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाया। शिविर में 55 मरीजों की जांच की गई। इसमें 31 मरीजों की मलेरिया, 10 की डेंगू और 14 की टाइफाइड जांच के लिए सैंपल लिए गए। टीम ने बर्ना खुर्द गांव में 59 लोगों की जांच की। इसमें 20 में मलेरिया, 11 की टाइफाइड व आठ में डेंगू की आशंका होने पर जांच की गई। बर्नाबुजुर्ग गांव के उमेश ने बताया कि परिवार में चार लोग बुखार से पीड़ित हैं। टीम कुछ लोगों को ही दवा देकर लौट गई।
विज्ञापन
जीरागौर गांव में नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम ने शिविर लगाया। फार्मासिस्ट शेर सिंह ने 55 मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। इसमें 24 की मलेरिया, टाइफाइड की जांच की गई। नगला खेमरैंगाई गांव में 51 मरीजों को दवा दी गई। यहां 14 की टाइफाइड, 10 मलेरिया व चार की डेंगू जांच की गई। गौसपुर में 70 मरीजों का परीक्षण किया। इसमें 53 बुखार से पीड़ित मिले। दरौरा में 34 व पेरी नवादा में 29 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। इन गांवों में भी कई बुखार से पीड़ित मिले। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोमेश अग्निहोत्री ने बताया कि सात गांव में शिविर लगाकर मरीजों की जांच की गई। लोगों को घरों के आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक भी किया गया।