{"_id":"613b99968ebc3e35f95d286a","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp651405549","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को चाकू मारने वाले का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को चाकू मारने वाले का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
नसरुद्दीन की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। पत्नी पर चाकू से हमला करने वाले टेंपो चालक का खून से लथपथ शव शुक्रवार को घर में फंदे पर लटका मिला। बेटे और अन्य परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कायमगंज के मोहल्ला चिलांका निवासी टेंपो चालक नसरुद्दीन (45) की पत्नी शमीम एक साल से मायके अस्तबल तराई में थी। गुरुवार को नसरुद्दीन पत्नी को लेने ससुराल गया था। पत्नी से ससुराल जाने से मना कर दिया था। इस पर नसरुद्दीन ने उस पर चाकू से हमलाकर कर दिया था। लोहिया अस्पताल में शमीम का इलाज हो रहा है।
शुक्रवार सुबह नसरुद्दीन का शव घर में कच्चे मकान की धन्नी में रस्सी से बने फंदे से लटका मिला। पैरों पर घुटने से नीचे धारदार हथियार से वार किए गए थे। पैंट खून से सनी थी। इस पर परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई। सूचना पर चौकी प्रभारी रहमत खां ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। पूछताछ में जानकारी मिली है कि नसरुद्दीन बस से उतरा था तब उसकी पैंट खून से सनी थी। हो सकता है पत्नी को चाकू मारते समय उसके साथ मारपीट हुई हो।
विज्ञापन
नसरुद्दीन ने की थी दूसरी शादी
बीस वर्षीय बेटा शान मोहम्मद बेकरी पर काम करता है। उसने बताया कि पिता नसरुद्दीन की पहली शादी फर्रुखाबाद में हुई थी। 16 वर्ष पहले पहली पत्नी मीना की मौत हो गई थी। इसके बाद साली शमीम से शादी कर ली थी। पहली पत्नी से एक पुत्री रुखसार है उसकी शादी हो चुकी है। शुक्रवार रात शान बड़ी मां के घर सो रहा था। शमीम पांच वर्षीय पुत्र ईशान को भी ले गई थीं।