फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

खेतों में जानवर घुसने से दो गांवों के लोगों में चले लाठी-डंडे

Wed, 08 Sep 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। खेतों में जानवर घुसने का विरोध करने पर दो गांवों के लोगों में लाठी-डंडे चल गए। इससे दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना मऊदरवाजा के गांव बीसलपुर तराई के पास में ही गांव अमलापुर है। अमलापुर के लोग अपने जानवर चराने बीसलपुर तराई के खेतों में जाते हैं। इसका बीसलपुर तराई के लोग विरोध करते हैं। उनका कहना है कि जानवर फसलों में काफी नुकसान करते हैं। बुधवार दोपहर बाद बीसलपुर के लोगों ने मना किया तो अमलापुर के लोग लाठी-डंडे लेकर खेतों में आ गए। गाली गलौज के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। इससे चीख पुकार के बाद भगदड़ मच गई। मारपीट की घटना में गांव बीसलपुर तराई जिंदा नगला के सुरेश चंद्र राजपूत एवं विनोद कुमार राजपूत घायल हो गए। दो गांवों के लोगों की लाठी-डंडे चलने की सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल से अमलापुर के 4 लोगों को हिरासत में ले लिया। चारों लोगों को थाने में बंद कर दिया गया। घायल सुरेश चंद राजपूत ने बताया कि उसके खेतों में भैंसें आतीं हैं। फसलें खराब कर जाती हैं। मना किया था तो यह लोग लाठी-डंडे लेकर हमलावर हो गए। लाठी-डंडे चलने की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय लोधी महासभा जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर लल्ला, लोधी महासभा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम वर्मा समेत लोधी समाज के कई नेता थाने पहुंचे। देर रात तक आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करवाने की कार्रवाई चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed