{"_id":"6138f25d8ebc3ef9751a4770","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6509798148","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार चढ़ा परवान, अलीगढ़ की रिहाना बनीं रेनू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार चढ़ा परवान, अलीगढ़ की रिहाना बनीं रेनू
विज्ञापन
फर्रुखाबाद : मंगलवार को हिंदू रीति रिवाज से विवाह करने बाद पति के पैर छूकर आशीर्वाद लेती रिहाना (र?
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार अगर सच्चा हो और अपने जीवनसाथी पर विश्वास हो तो कोई मजहब उनको एक होने से नहीं रोक सकता। हां कुछ कठिनाइयां आएंगी लेकिन समर्पण भाव और नेक इरादा हर बाधा को दूर कर देगा। अपने प्यार को परवान चढ़ाने वाली अलीगढ़ की रिहाना पर यह बात सटीक बैठती है। रिहाना ने कायमगंज के विकास राजपूत से हिंदू रीति रिवाज से विवाह किया। अब रजिस्ट्रेशन कराकर अपना नाम रेनू कर दिया। सभी के सामने अपने पति के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
जनपद अलीगढ़ के थाना लोधा की रहने वाली रिहाना व कायमगंज के गांव सलेमपुर टिलियां निवासी विकास राजपूत दोनों साथ-साथ नोएडा की एक फैक्टरी में काम करते थे। प्रेमी जोड़े ने मंगलवार को बड़ी देवी मंदिर में सात फेरे लिए और कोतवाली जाकर अपने बालिग होने के प्रमाण दिए। पुलिस ने युवती के परिजनों से मोबाइल से बात की तो पिता ने बेटी को भूल जाने की बात कही। इस पर पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया।
रिहाना खुशी-खुशी अपनी ससुराल पहुंची। ससुराल में उसे प्यार व सम्मान भी मिला। बुधवार को रिहाना अपने पति के साथ तहसील पहुंची, हिंजाम नेता प्रदीप सक्सेना की मदद से शादी पंजीकृत कराई। रिहाना ने अपना नाम बदल कर रेनू कर लिया है। इसके बाद उन्होंने रीति रिवाज के अनुसार पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। रेनू की ससुराल में सब खुश हैं। गांव में बहू की मुंह दिखाई का बुलावा भी दिया गया है।