फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

दमकल कर्मियों ने कुएं से निकाला युवक का शव

Mon, 06 Sep 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
कुएं में जहरील गैस चेक करने के लिए बाल्टी में मोमबत्ती जलाकर नीचे भेजने तैयारी करता दमकल कर्मी। स - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। 50 फीट गहरे कुएं में गिरे युवक के शव देर रात दमकल कर्मियों ने कांटा फांस कर निकाल लिया। बहनोई के यहां रह रहा युवक रविवार शाम खेत में खड़ी फसल की रखवाली करने गया था। तभी वह कुएं में गिर गया था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के गांव अलावलपुर निवासी संदीप उर्फ छोटेभैया (28) क्षेत्र के गांव बझेरा मलिकपट्टी निवासी बहनोई हरपाल बाथम के यहां करीब एक वर्ष से रह रहा था। रविवार शाम करीब चार बजे संदीप घर से खेत में खड़ी फसल की रखवाली करने गया था। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे भांजे तिलक सिंह ने खेत में स्थित कोठरी में बंद पड़े करीब 50 फिट गहरे कुएं में टॉर्च लगाकर देखा तो संदीप को पड़ा देखा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को निकालने का प्रयास किया था। लेकिन असफल रहे। रात साढ़े नौ बजे दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। कुएं में जहरीली गैस होने के चलते कोई भी घुसने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने गैस का पता लगाने के लिए कुएं में बाल्टी में मोमबत्ती रखकर डालकर देखा। नीम की पत्तियों के सहारे गैस करने का भी प्रयास किया गया। जानकारी होने के चार घंटे बाद रात पौने 11 बजे दमकल कर्मियों ने कांटा डालकर युवक को कुएं से निकाला। लेकिन तब तक संदीप की मौत हो चुकी थी। इससे परिजन में कोहराम मच गया। बहन ऊषा देवी व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।

हरपाल ने घटना की सूचना संदीप के परिजनों को दी। संदीप का भाई हरिमोहन, मंदीप, मां के साथ गांव पहुंचे। हरिमोहन ने बताया कि भाई का विवाह नहीं हुआ था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। खुदागंज चौकी प्रभारी प्रताप सिंह ने पंचायतनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed