फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

जिला स्तरीय सीनियर पुरुष मुक्केबाज टीम चयनित

Fri, 03 Sep 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
मुक्केबाज टीम के चयन के लिए प्रतियोगिता का शुभारंभ कराते सिविल जज अचल प्रताप सिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर पुरुष मुक्केबाज टीम के चयन में खेलने के लिए जिला स्तरीय मुक्केबाज टीम का चयन कर लिया गया है। यह चयन प्रतियोगिता के माध्यम से हुआ। इसमें छह मुक्केबाजों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी झांसी में 6 व 7 सितंबर को होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जाएंगे।
विज्ञापन

पांचवीं राष्ट्रीय सीनियर पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2021 का आयोजन 15 सितंबर को बेल्लारी (कर्नाटक) में होगा। इसके लिए 6 व 7 सितंबर को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम झांसी में टीम का प्रतियोगिता के माध्यम से चयन किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए जिला स्तरीय सीनियर पुरुष मुक्केबाज टीम का चयन शुक्रवार को फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता के माध्यम से हुआ। इसका शुभारंभ सिविल जज अचल प्रताप सिंह व क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव ने किया। जिला मुक्केबाजी संघ के सचिव संजीव कटियार ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ी रोहित कुमार, आकाश, अथक पटेल, सूर्य प्रताप सिंह, सचिन सिंह, उपेंद्र पाल का चयन किया गया है। इस दौरान अवनींद्र कुमार, लक्ष्मण टंडन, मनोज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed