{"_id":"613255f28ebc3e494c7decf8","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6499678149","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूब कर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूब कर युवक की मौत
विज्ञापन
अजय की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज। तालाब में भैंस नहलाते वक्त युवक का पैर फिसल गया। इससे वह गहरे पानी में चला गया। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो घंटे के प्रयास के बाद खोजा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी अजय कुमार (27) शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे जानवरों को तालाब किनारे बांधने गया था। वह अपनी एक भैंस को तालाब में नहलाने लगा। नहलाते वक्त अचानक उसका पैर फिसल गया, इससे वह तालाब के गहरे पानी में गिर गया। कुछ दूरी पर खड़ी गांव की ही एक किशोरी ने उसे गिरता देखा, तो उसने चीख-पुकार मचा दी। परिजन और गांव के तमाम लोग तालाब के पास पहुंच गए। तालाब में खोजबीन की गई, तो करीब दो घंटे के प्रयास के बाद अजय को निकाला जा सका। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
अजय कुमार का शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अजय तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे विनय और प्रवेश हैं। अजय कुमार के चार बच्चे हैं। जिसमें स्वाति (6), शालू (4), राव्या (3) व एक माह का बेटा है। पत्नी मीरा देवी, मां राधा और पिता वीरेंद्र सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है।