{"_id":"612fb71e8ebc3eb4e14d0599","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp649427222","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई मोहम्मदाबाद से 4.40 लाख रुपये पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई मोहम्मदाबाद से 4.40 लाख रुपये पार
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सीसीटीवी फुटेज देखते पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद(फर्रुखाबाद)। एसबीआई के कैशियर की केबिन से 4.40 लाख रुपये किसी ने पार कर दिए। लंच के बाद केबिन पहुंचे कैशियर ने रुपये गायब होने पर सहायक प्रबंधक को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो घटना के समय पांच मिनट के लिए सीसीटीवी कैमरे बंद होना पाया गया। कैशियर की केबिन के बाहर दो युवक के फुटेज कैमरे में कैद हुए हैं।
कस्बा स्थित एसबीआई शाखा में दोपहर करीब दो बजे लंच के समय कैशियर रिषभ कटियार अपनी केबिन में ताला लगाने के बाद चाबी उसी में लगी छोड़कर चले गए। करीब आधा घंटे बाद रिषभ कटियार वापस अपनी केबिन में पहुंचे तो वहां से 4 लाख 40 हजार 870 रुपये गायब थे। यह देख वह दंग रह गए। उन्होंने इसकी जानकारी सहायक प्रबंधक आलोक शुक्ला को दी। बैंक के प्रबंधक रवि प्रताप बीमार होने से अवकाश पर थे। सहायक प्रबंधक की सूचना पर कोतवाल दिलीप कुमार बिंद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कैशियर से घटनाक्रम की जानकारी की और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। बैंक में घटना के दौरान पांच मिनट के लिए पटलों की ओर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे बंद होना और बाद में फिर शुुरू होने की बात सामने आई। कैश के पटल के बाहर खड़े दो युवकों के फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस को दोनों युवकों पर शक है। पुलिस इस मामले में गंभीरता से छानबीन कर रही है।
किसी बैंक कर्मी के भी शामिल होने की आशंका
कैशियर की केबिन से 4.40 लाख रुपये गायब हो जाना बिना किसी बैंक कर्मी के मिलीभगत के संभव नहीं है। इसके अलावा पांच मिनट के लिए सीसीटीवी कैमरे किसने बंद किए। घटना को अंजाम देने के बाद कैमरे फिर से चालू कर दिए गए। इस दौरान हाल में लगा एक सीसीटीवी कैमरा चलता रहा। इससे घटना में किसी बैंक कर्मी के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इन सभी सवालों के जवाब खोजने में जुट गई है। वह सभी बैंक कर्मियों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
अप्रैल में भी कैशियर की केबिन से गायब हुए थे 52 हजार
बैंक से रुपये गायब होने की जानकारी पर अवकाश पर होने के बाद भी बैंक प्रबंधक रवि प्रताप वहां पहुंच गए। उन्होंने कोतवाल को बताया कि अप्रैल में भी कैशियर की केबिन से 52 हजार रुपये गायब हो गए थे। तत्कालीन कैशियर ने अपने पास से रुपये जमा कर मामले का रफा-दफा कर दिया था।
‘एसबीआई से 4.40 लाख रुपये गायब होने के मामले में पुलिस की टीमें जांच कर रहीं हैं। शीघ्र जांच पूरी कर रुपये बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।’
-दिलीप कुमार बिंद, कोतवाल मोहम्मदाबाद