फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

बिजली गिरने से तीन मवेशी मरे

Wed, 01 Sep 2021 05:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
गांव रुनी चुरसई में आकाशीय बिजली गिरने से मरी भैंस को देखते दरोगा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सुबह से तेज धूप के बाद दोपहर में अचानक काले बादलों से कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हुई। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो गांवों में तीन मवेशी की मौत हो गई। कई मकान चटख गए और बिजली उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर 12 बजे आसमान में छाए काले बादलों के बीच अचानक तेज बारिश हुई। फतेहगढ़ में झमाझम और शहर में बूंदाबांदी हुई। बारिश के दौरान जहानगंज थाने के गांव रुनी चुरसई में ओमकार कठेरिया की दो भैंसें सड़क किनारे बरगद के पेड़ के नीचे बंधी थीं। आकाशीय बिजली गिरने से दोनों भैंसों की मौत हो गई। ओमकार पल्लेदारी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। सूचना मिलते ही पत्नी शकुंतला और परिवार के लोग पहुंचे। गांव के पूर्व प्रधान अरविंद राजपूत ने इसकी सूचना एसडीएम को दी। कुछ ही देर में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जांच की। यही नहीं बरगद के पेड़ पर बैठे कई पक्षी भी मरकर नीचे गिर गए। बारिश से फतेहगढ़ में काफी जलभराव हो गया। कमालगंज क्षेत्र में भी झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

जहानगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गांव सिरौंज में आकाशीय बिजली गिरने से गौरी शंकर दीक्षित के मकान और बाथरूम का लिंटर चटक गया। कुछ हिस्सा टूटकर नीचे गिरा। पानी की टंकी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इंन्वर्टर, स्टेब्लाइजर, फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन आदि फूंक गए। गांव के ही अवनीश तिवारी और प्रधान रिंटू यादव के घर में बिजली उपकरण फुंक गए। गांव के रवीश दीक्षित की भैंस आकाशीय बिजली गिरने से मर गई। ग्रामीणों ने लेखपाल सोनी गुप्ता को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed