फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

10 सहकारी समितियों में बनेंगे 100 मीट्रिकटन क्षमता के गोदाम

Wed, 28 Jul 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत जिले की 10 सहकारी समितियों में 100 मीट्रिक टन भंडारण क्षमता के गोदाम स्वीकृत हो गए हैं। एक गोदाम के निर्माण पर 20 लाख रुपये खर्च होगा। इसमें 76 प्रतिशत अनुदान नाबार्ड देगा। जबकि दो समितियों का दूसरे फेज में गोदाम निर्माण के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन

किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं व धान की खरीद के लिए समितियों पर क्रय केंद्र खोले जाते हैं। इसके बाद भंडारण के लिए पर्याप्त स्थान न होने पर कई बार अनाज बारिश में भीग जाता है। इससे निजात के लिए केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत 10 सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण स्वीकृत किया गया है। एक गोदाम की भंडारण क्षमता 100 मीट्रिक टन होगी। इसके निर्माण पर 20 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें 20 प्रतिशत धनराशि चार लाख रुपये समिति मार्जिन मनी के रूप में खर्च करेगी। जबकि शेष 80 प्रतिशत धनराशि जिला सहकारी बैंक ऋण के रूप में समिति को उपलब्ध करायेगी। इस ऋण का 95 प्रतिशत भुगतान नाबार्ड द्वारा बैंक को अनुदान के रूप में किया जाएगा। गोदाम निर्माण के लिए 10 समितियों ने मार्जिनमनी के 40 लाख रुपये अवमुक्त करा दिए हैं।
विज्ञापन

इन समितियों में बनेंगे गोदाम
ब्लॉक कमालगंज में किसान सेवा सहकारी समिति रजीपुर, जहानगंज, खुदागंज, साधन सहकारी समिति महमदगंज परमनगर, मोहम्मदाबाद में साधन सहकारी समिति खिमसेपुर, मदनपुर, बढ़पुर में महलई, राजेपुर में कुबेरपुर कुतलूपुर, अमृतपुर व नवाबगंज में साधन सहकारी समिति मई रसीदपुर में 100-100 मीट्रिक टन भंडारण क्षमता के गोदाम का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में दो समिति चयनित
एआर कोऑपरेटिव विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रथम फेज में 10 समितियों के गोदाम स्वीकृत हुए हैं। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पास कर दिया है। शीघ्र ही गोदामों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरे फेज में गोदाम निर्माण के लिए किसान सेवा सहकारी समिति हरकमपुर व कायमगंज चयनित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed