फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

गंगा के जलस्तर में गिरावट पर मुसीबतें कम नहीं

Mon, 26 Jul 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
गांव बमियारी को जाने वाले रास्ते पर भरा बाढ़ का पानी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर। नरौरा बांध से पानी कम छोड़े जाने से गंगा केे जलस्तर में कमी आई है। पर अभी भी जलस्तर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर बना हुआ है। इससे गंगा किनारे बसे गांव के लोगों की मुसीबतें कम नहीं हुई हैं। उधर, रामगंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

नरौरा बांध से पानी कम छोड़े जाने से गंगा के जलस्तर में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है। इससे गंगा जलस्तर 136.70 मीटर से घटकर 136.60 मीटर पर पहुंच गया है। नरौरा बांध से गंगा में 41 हजार 8 सौ 55 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे अब जलस्तर पर और गिरावट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गंगा के किनारे बसा गांव हरसिंहपुर कायस्थ ज्यादा प्रभावित है। गंगा के तेज बहाव के चलते यहां कटान जारी है। कटान के भय से ग्रामीण अपने-अपने पक्के मकानों को तोड़ने में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मकान गंगा में समा जाए तो इससे पहले मकानों को तोड़ कर ईंटें व सरिया आदि निकाल कर सुरक्षित कर ली जाए। लायकपुर, बमियारी, अमीराबाद, कुसुमापुर, तीसराम की मड़ैया गौटिया आदि गांव किनारे खेतों में अभी पानी भरा हुआ है। बमियारी व जोगराजपुर को जाने वाले रास्ते में पानी भरे होने से लोगों को उससे होकर निकलना पड़ रहा है। खेतों में खड़ी मेंथा की फसल भी पानी भरे होने से खराब हो रही है। इससे किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रामंगगा में खो हरेली, रामनगर से 5 हजार 5 सौ 50 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे रामगंगा के जलस्तर 135.50 से बढ़ कर 135.70 मीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed