{"_id":"60fef0828ebc3e580b0e5010","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp642564295","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतघरों में सचिवालय की तरह होगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतघरों में सचिवालय की तरह होगी व्यवस्था
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में निर्मित पंचायतघरों में अब सचिवालय की तरह व्यवस्था की जाएगी। इसमें जनसेवा केंद्र स्थापित करने के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती होगी। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र भी यहीं से जारी किए जाएंगे।
जनपद की 594 ग्राम पंचायतें हैं। सभी में पंचायतघरों का निर्माण कराने के आदेश हैं। अधिकांश में पहले से पंचायत घर बने हैं, जबकि शेष में निर्माण कार्य चल रहा है। शासन से अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने तीन माह के अंदर पंचायतघरों का निर्माण पूरा करने के साथ सचिवालय संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जारी आदेश में कहा कि एक सचिव के पास कई ग्राम पंचायतों का चार्ज होने से प्रतिदिन उनका पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा है। इससे ग्रामीणों की सुविधा के लिए सचिवालय की स्थापना की जा रही है। इसमें जनसेवा केंद्र खोलने के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती की जाएगी। कोविड से मृत व्यक्ति के परिजन को कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर नियुक्ति के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। कंप्यूटर, फर्नीचर आदि साज-सज्जा के एक लाख 75 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
सचिवालय यह दस्तावेज रहेंगे मौजूद
सचिवालय में ग्राम पंचायत से संबंधित दस्तावेज मौजूद रहेंगे। इसमें ग्राम पंचायत को प्राप्त धनराशि का विवरण, बीपीएल परिवारों की सूची, विभिन्न योजनाओं में पात्र लाभार्थियों की सूची, जन्म-मृत्यु पंजीकरण प्रपत्र, परिवार रजिस्टर, ग्राम पंचायत की आय-व्यय से संबंधित पुस्तिका व बिल वाउचर, विकास कार्य योजना, ई-स्वराज पोर्टल पर अपलोड कार्ययोजना की प्रति उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही महत्वपूर्ण जानकारी डिस्प्ले बोर्ड पर अंकित की जाएगी।
विज्ञापन
यह होगी व्यवस्था
सचिवालय में हाईटेक व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसमें 25 कुर्सी, ऑफिस व कंप्यूटर के लिए दो मेज, दो अलमारी, सोलर पैनल (इनवर्टर व बैटरी सहित), दो दरी, तीन पंखे, सीसीटीवी कैमरा के अलावा प्रिंटर आदि खरीदा जाएगा। इस पर एक लाख 75 हजार रुपये खर्च निर्धारित किया गया है। इसके साथ केंद्रीकृत खरीद पूरी तरह प्रतिबंधित की गई है।