फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

कोरोना में अनाथ हुए 47 बच्चों का सत्यापन शुरू

Sat, 19 Jun 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। कोरोना महामारी में मां-बाप का साया उठने से कई बच्चे अनाथ हो गए। जिले में ऐसे 47 बच्चों को चिह्नित कर लिया गया है। इनके आवेदन भराने के साथ सत्यापन के लिए फाइल एसडीएम व बीडीओ को भेज दी गई। पात्र बच्चों को अगले माह से मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत चार हजार रुपये प्रति माह मिलना शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला वनखड़िया निवासी दिव्यांग लालाराम शाक्य (80) के पुत्र धर्मेंद्र की 17 मई को कोरोना से मौत हो गई थी। जबकि आर्थिक तंगी के चलते पुत्रवधू चार वर्ष पूर्व पहले ही छोड़कर चली गई। बेटे की मौत होने से उनका सात वर्षीय पौत्र अनाथ हो गया। इस संबंध में अमर उजाला ने 14 जून के अंक में समाचार प्रकाशित किया।
विज्ञापन

इसी के बाद बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह ने टीम के साथ लालाराम के घर जाकर जांच की। आर्थिक हालात देखकर सात वर्षीय मासूम को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत अनाथ बच्चों की सूची में शामिल कर लिया। इसके बाद मासूम को योजना का लाभ दिलाने के लिए फाइल सत्यापन को एसडीएम सदर के पास भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्रा ने बताया कि शून्य से 18 वर्ष से कम आयु के उन बच्चों को योजना का लाभ मिलेगा, जिनके माता-पिता, मां या पिता की कोरोना से मौत हो गई है। जिले में ऐसे 47 बच्चे चिह्नित कर उनके आवेदन भराए गए हैं। नगरीय क्षेत्र के बच्चों के आवेदन सत्यापित कराने के लिए एसडीएम के पास, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के आवेदन खंड विकास अधिकारियों को भेज दिए गए हैं। सत्यापन पूरा होते ही शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। इससे अगले माह से इन अनाथ बच्चों को योजना के तहत चार हजार रुपये प्रति माह लाभ दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed