फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

दो नामांकन निरस्त, 13 डायरेक्टरों का निर्विरोध निर्वाचन तय

Sat, 27 Jun 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। जिला सहकारी बैंक की प्रबंध कमेटी में 14 डायरेक्टर पदों के लिए हुए 15 नामांकनों की शुक्रवार को जांच की गई। इसमें दो नामांकन निरस्त कर दिए गए। इससे 13 पदों पर एक-एक ही नामांकन होने से इन डायरेक्टरों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। वहीं अन्य समितियों में महिला आरक्षित पद पर कोई नामांकन न आने से ये पद फिलहाल रिक्त रहेंगे। जिला सहकारी बैंक की प्रबंध कमेटी में वर्षों से काबिज सपा का इस बार हो रहे चुनाव के नामांकन में ही पत्ता साफ हो गया। इससे अब सहकारी बैंक में भाजपा का कब्जा होना तय हो गया है। गुरुवार को हुए नामांकन में 14 डायरेक्टरों के पदों पर कुल 15 पर्चे दाखिल किए गए थे। शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी एडीएम विवेक श्रीवास्तव व सहायक निर्वाचन अधिकारी परियोजना निदेशक डूडा जय विजय सिंह ने नामांकन पत्रों की जांच की। इस दौरान दो पर्चे निरस्त हो गए। महिला आरक्षित अन्य समितियां पद पर कोई नामांकन नहीं आया।
विज्ञापन

अमृतपुर में आरक्षित महिला पद पर रत्नेश द्विवेदी, कन्नौज से अरविंद कुमार, कायमगंज से दो पदों पर पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार व वीरेंद्र कुमार, छिबरामऊ से आनंद किशोर, तिर्वा से दो पदों पर अजय कुमार व रामपाल, फर्रुखाबाद से दो पदों पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत व दिनेश चंद्र, लेखा कृषि बैंकिंग प्रबंधन एवं विधि विशेषज्ञ वृत्तिक के तीन पदों पर विधि से रामेंद्र सिंह, लेखा से अमर सिंह कुशवाहा व अर्थशास्त्र से नरेंद्र चंद्र के नामांकन वैध पाए गए। यह सभी उम्मीदवार भाजपाई हैं। डायरेक्टर के 13 पदों पर एक-एक ही नामांकन होने से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। खास बात तो यह है कि जो पद रिक्त रह गया है, उस क्षेत्र की तत्कालीन अध्यक्ष मनोरमा यादव ही डायरेक्टर थीं। हालांकि शनिवार को नामांकन वापसी व चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। भाजपा समर्थित सभी डायरेक्टरों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो जाने से भाजपा से नामित अध्यक्ष पद के दावेदार पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार का अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed