फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

एआरटीओ कार्यालय में नेटवर्क हुआ फेल, आवेदकों की लगी रहीं लाइनें

Fri, 06 Mar 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। एआरटीओ में गुरुवार को नेटवर्क फेल होने से सभी पटलों पर सुबह काम बंद रहा। कार्यालय में बिजली न आने से लिपिक पटलों पर टार्च की रोशनी में तीन घंटे तक काम करते रहे। आवेदकों के पटलों पर लंबी लाइन लगी रहीं। दोपहर बाद नेटवर्क आया तो पटलों पर काम शुरू हुआ। आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

गुरुवार को एआरटीओ में आरआई जीवन कुमार सुबह दस बजे ही कार्यालय पहुंच गए। लाइसेंस के पटल पर आवेदकों की फोटो खिंचवाने के लिए लंबी लाइन लगी थी। अन्य पटलों पर भी लाइन लगी रही लेकिन कार्यालय में बिजली नहीं आ रही थी। नेटवर्क न आने से लाइसेंस समेत पंजीयन, स्थानांतरण के पटल पर काम बंद था। लिपिक राजेंद्र टार्च की रोशनी में काम कर रहे थे। लिपिक भीम पटल के बाहर खड़े थे। आवेदकों ने कई बार हंगामा किया। इस पर कर्मचारियों ने उनको समझाया कि इसमें विभाग की कोई गलती नहीं है। नेटवर्क न आने से काम बंद है। इस पर लोग शांत हो गए। दोपहर दो बजे के बाद नेटवर्क आया तब कहीं जाकर कार्यालय में सभी पटलों पर काम शुरू हुआ। आरआई जीवन कुमार ने बताया कि नेटवर्क की समस्या व बिजली न होने से काम बाधित हुुआ था। इस दौरान बरसात भी हो रही थी। दोपहर में नेटवर्क आने के बाद सभी पटलों पर काम करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed