{"_id":"629f9727840ff6460f6bd788","slug":"farrukhabad-news-dm-action-stamp-crime-farrukhabad-news-knp7011635116","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने पांच स्थानों पर पकड़ी लाखों की स्टांप चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने पांच स्थानों पर पकड़ी लाखों की स्टांप चोरी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने 50 लाख से अधिक कीमत पर खरीदी जाने वाली संपत्तियों का जायजा लिया। पांच संपत्तियों में लाखों की स्टांप चोरी का मामला पकड़ा गया। अब इन पर स्टांप ड्यूटी से चार गुना जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है।
शहर में अवैध रूप से प्लाटिंग के साथ ही स्टांप चोरी का खेल जोरों से चल रहा है। कई कीमती भूखंड वाणिज्यिक होते हैं लेकिन इन्हें आवासीय या कृषि भूमि का बताकर बैनामा कर दिया जाता है। इन्हीं भूखंडों पर नर्सिंगहोम, शोरूम व अन्य बड़े प्रतिष्ठान के लिए भवनों का निर्माण होता है। मंगलवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने 50 लाख से अधिक कीमत वाले शहर में नौ भूखंडों का निरीक्षण किया।
सड़क किनारे के भूखंडों का आवासीय व कृषि भूमि में बैनामा कराने का मामला पकड़ में आ गया। इसमें लाखों रुपये की स्टांप चोरी कर राजस्व को चूना लगाया गया है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पांच संपत्तियों में स्टांप चोरी का मामला मिला है। इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि स्टांप चोरी से चार गुना तक अर्थदंड लगाने का नियम है। स्टांप चोरी कर संपत्ति खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।