फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,civic amenities

विरोध और सच देख बैरंग लौटे पालिका अफसर

Tue, 19 Apr 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,civic amenities
शहर के बढ़पुर स्थित सुनार वाली गली में पालिका टीम के सामने होता विवाद। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में जलनिकासी से जुड़ी शिकायत के बाद सुनार वाली गली पहुंची पालिका की टीम और पुलिस बिना किसी नतीजे पर पहुंचे बैरंग लौट गई। पालिका कर्मी ढाई फीट चौड़ी गली की छह इंच की नाली में मोहल्ले भर का पानी खुलवाना चाहते थे, इस पर लोगों ने जमकर विरोध किया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बढ़पुर स्थित सुनार वाली गली की शारदा देवी कटियार के नेतृत्व में कई लोगों ने संपूर्ण समाधान दिवस में पत्र देकर नाली का पानी खुलवाने की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर पालिका के कर निर्धारण अधिकारी जगजीवन राम, सर्वेयर रूपम अग्निहोत्री कई सफाई कर्मियों और आवास विकास चौकी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोग ढाई फीट चौड़ी गली में बनी छह इंच की नाली में करीब 25 घरों का पानी खुलवाना चाहते थे। इसका गली में रह रहे लोगों ने विरोध किया। करीब 75 वर्षीय पं. ज्योतिषचंद्र तिवारी ने पुलिस और पालिका कर्मियों को पूरी नाली का निरीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छह इंच की नाली है। करीब 20 मकान ऐसे हैं, जो काफी नीचे हैं। शिकायत करने वालों का पानी दूसरी ओर जाता था। वहां पालिका ने पहले से जाल भी डाला है। फिर भी जबरन पतली नाली में पानी खुलवाना चाहते हैं।

मौके पर बातचीत चल रही थी, तभी शिकायतकर्ताओं ने नाली खोलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस पर दूसरा पक्ष भी बिफर गया। एक दिव्यांग ने जबरन नाली खोलने पर पेट्रोल डालकर आग लगा लेने की धमकी दी। पालिका अफसरों और पुलिस ने मामले की गंभीरता और नाली के हालातों को देखते कोई कार्रवाई नहीं की। करीब दो घंटे बाद सभी लोग बैरंग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed