फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,bijli vibhag,jhoolte taar

तार ही नहीं व्यवस्था भी झूल रही बांस पर

Thu, 09 Jun 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,bijli vibhag,jhoolte taar
शहर के कादरी गेट पर झूलते जर्जर तार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर की बदहालत बिजली व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है। सबसे व्यस्त चौक व लोहाई रोड पर जर्जर बिजली के तार बांस की खपच्चियों के सहारे दौड़ रहे हैं। इससे हादसा होने का भी डर बना रहता है। साथ ही भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ती है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए वर्ष 2012 में बंच केबल डलवाई गई थीं। शहर के कई मोहल्लों में यह केबल तब नहीं पड़ सकी थीं। जिन मोहल्लों में नंगे तार पड़े हैं, उनकी हालत भी जर्जर हो गई है।
विज्ञापन

इन्हें भी लंबे समय से नहीं बदला गया है। इनमें शहर का सबसे व्यस्त चौक भी शामिल है। यहां जर्जर तारों से जगह-जगह बांस की खपच्चियां बंधी हैं। यही हाल लोहाई रोड का भी है। यहां भारतीय पाठशाला के पास तार झूल रहे हैं। उनके टूटने से हादसा होने का डर बना रहता है। घोड़ा नक्खाश में भी जर्जर तार झूल रहे हैं। ठंडी सड़क पर जर्जर तार आए दिन टूटते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कादरीगेट पर चौकी के सामने भी पुराने तारों को खपच्चियों से सहारा दिया गया है। इसके अलावा नुनाई, विकास नगर, खटकपुरा सिद्दीकी, शेख इनायत अलीइन में भी तारों की हालत ठीक नहीं है। इनके टूटने से बिजली गुल होने के साथ हादसे का भी डर बना रहता है।

उपभोक्ता बढ़े पर नहीं सुधरीं व्यवस्थाएं
वर्ष 2012 शहर में बिजली के करीब 35 हजार उपभोक्ता थे। अब यह संख्या बढ़ 66 हजार हो गई है। इन 10 वर्षों में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कुछ खास नहीं हो सका। कुछ स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि जरूर कराई गई, पर जर्जर तारों की हालत नहीं सुधर सकी। उसमें जोड़ों की संख्या बढ़ने के साथ बांस की खपच्चियां भी बढ़ा दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed