फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,bijli chori,sapa neta

पीडी कनेक्शन पर सपा नेता दो साल से जला रहे बिजली

Thu, 16 Jun 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,bijli chori,sapa neta
फर्रुखाबाद। सपा का पूर्व प्रदेश सचिव और बिजली विभाग का ठेकेदार पीडी कनेक्शन के बावजूद दो साल से विद्यालय में बिजली का इस्तेमाल कर रहा था। उन्होंने 23 हजार रुपये बिल की बकायेदारी भी अभी तक जमा नहीं की है। जो बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है, उस पर लाखों रुपये जुर्माना लगना तय है।
विज्ञापन

नवाबगंज क्षेत्र स्थित सपा के पूर्व प्रदेश सचिव धीरज यादव उर्फ पंकज के बंद विद्यालय में सोमवार को एसडीएम सदर संजय सिंह ने पुलिस के साथ छापा मार कर भारी मात्रा में विद्युत सामग्री बरामद की थी। इससे विद्यालय के कमरों में सील करा दिया गया था। छापे के दौरान विद्यालय में लगे पंखे चलते मिले, लेकिन कहीं मीटर नहीं लगा था।
विज्ञापन

जेई दीपक कुमार ने धीरज यादव उर्फ पंकज के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अभिलेख खंगाले गए तो पता चला कि धीरज यादव ने विद्यालय भवन का निर्माण कराने के लिए वर्ष 2019 में अस्थाई बिजली कनेक्शन दो किलोवॉट का कराया था। उसे मार्च 2020 में पीडी (परमानेंट डिसकनेक्शन) कर दिया गया था। 23 हजार रुपये बिजली बिल बकाया था। वह आज तक ठेकेदार धीरज यादव ने जमा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि उनका विभाग में आना जाना रहता है और विभागीय काम भी करते हैं। कनेक्शन पीडी होने के बाद भी दो साल से ठेकेदार बंद विद्यालय में बिजली जला रहे हैं, इसकी अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी। बकायेदारी के 23 हजार रुपये वसूलने की कोई कार्रवाई भी नहीं की गई।

ठेकेदार के खिलाफ बिजली चोरी के मुकदमे में जो लोड भरा गया है, उसके आधार पर ठेकेदार पर लाखों रुपये जुर्माना लगना तय है। एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पीडी कनेक्शन पर बिजली जल रही है तो जुर्माना जरूर लगाया जाएगा। इसकी रिपोर्ट जेई से ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed