फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,aarop,rajya mahila aayog

छह माह बाद भी पुलिस ने नहीं लिखी दुष्कर्म की रिपोर्ट

Thu, 16 Jun 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,aarop,rajya mahila aayog
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिला उत्पीड़न की शिकायतें सुनीं। कमालगंज की एक महिला ने शिकायत की कि उसकी नाबालिग बेटी को स्कूल जाते समय गांव के युवक ने रोक लिया और धमकाकर दुष्कर्म किया। छह माह से वह न्याय के लिए भटक रही है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सदस्य ने सीओ को जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कायमगंज के गांव अजमतपुर निवासी महिला ने दहेज में दो लाख रुपये व कार की मांग को लेकर ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत की। इस दौरान परेशान महिला रो पड़ी और न्याय की गुहार लगाई। दोनों मामलों में एसपी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला न्यू इंदिरा कालोनी निवासी महिला ने शिकायत की दहेज उत्पीड़न के मामले में 16 माह पूर्व ससुरालीजनों व पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस कार्रवाई न होने से आरोपी उसे धमका रहे हैं। आयोग की सदस्य से कुल आठ शिकायतें की गईं। इसमें दो मामलों में सीओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, सीओ सिटी प्रदीप सिंह, डीपीओ अनिल चंद्र, निर्मला, रूबी, नेहा आदि मौजूद रहीं। इससे पहले राज्य महिला आयोग की सदस्य आफीसर्स क्लब में जागरूकता चौपाल में शामिल हुईं।

इसमें सशक्तीकरण के लिए बेटियों व महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक कर उनका हौसला बढ़ाया। डीपीओ अनिल चंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव लोचन मिश्रा, रेनू, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश बघेल आदि मौजूद रहे। संचालन सचिन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed