{"_id":"60c593d48ebc3e17567a5a1f","slug":"farrukhabad-murder-of-kiln-owner-fir-filed-against-4-including-first-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: भट्ठा मालिक की गोली मारकर हत्या, पहली पत्नी सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: भट्ठा मालिक की गोली मारकर हत्या, पहली पत्नी सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sun, 13 Jun 2021 10:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:43 AM IST
सार
फर्रुखाबाद में भट्ठा मालिक की गोली मारकर हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पहली पत्नी सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के शमसाबाद में भट्ठा मालिक की घर में सोते समय शनिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने भट्ठा मालिक की दूसरी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया था। पुलिस ने दूसरी पत्नी की तहरीर पर पहली पत्नी, उसके भतीजे सहित चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। थाना क्षेत्र के गांव बरई निवासी जगजीवन राम (45) का भट्ठा गांव के पास ही है। शनिवार रात वह गांव रसीदपुर में दावत खाने गए थे। वहां से रात करीब 10 बजे लौटे जगजीवन पत्नी-बेटी के साथ आंगन में सो गए।
बच्चे के रोने पर पत्नी सुमन उसे साथ लेकर अंदर कमरे में जाकर लेट गईं। जगजीवन आंगन में सोते रहे। इसी दौरान हमलावर घर में घुस गए। उन्होंने सुमन के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद जगजीवन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन
गले व पेट में कई गोलियां लगने से जगजीवन की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर किसी तरह सुमन बाहर निकली और छत पर चढ़कर शोर मचाया। इस पर घर के पीछे ईंट की पथाई कर रहे मजदूर एकत्र हो गए।
मृतक के भाई भी पहुंच गए। सुमन ने अपनी सौतन भट्ठा मालिक की पहली पत्नी सरिता, उसके भतीजे गुलजारी, रिश्तेदार नरवीर, बिजेंद्र के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दबिश देकर चार लोगों को हिरासत में लिया है।