{"_id":"61bb7b08cb6d4f13b8171287","slug":"farrukhabad-misdeed-with-girl-student-after-kidnapping-police-kept-searching-reached-home-after-six-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद: छात्रा का अपहरण कर युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस करती रही तलाश, छह घंटे बाद पहुंची घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद: छात्रा का अपहरण कर युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस करती रही तलाश, छह घंटे बाद पहुंची घर
Fri, 17 Dec 2021 12:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:06 AM IST
सार
फर्रूखाबाद के शमसाबाद में एक गांव निवासी व्यक्ति की सात वर्षीय पुत्री गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती है। बुधवार की शाम पांच बजे दरवाजे पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। अचानक वह लापता हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
विस्तार
फर्रूखाबाद के शमसाबाद में दरवाजे पर खेल रही कक्षा तीन की छात्रा का अपहरण कर युवक ने दुष्कर्म किया। सूचना पर पहुंची पुलिस छात्रा की तलाश करती रही, लेकिन छात्रा खुद ही घर आ गई। छात्रा ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पड़ोसी युवक के घर में बिस्तर से छात्रा की दो चिमटी और दस रुपये बरामद किए।
युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई है। पुलिस ने सुबह ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की सात वर्षीय पुत्री गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती है। बुधवार की शाम पांच बजे दरवाजे पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। अचानक वह लापता हो गई।
परिजनों ने छात्रा की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। पिता ने पुलिस को पुत्री के लापता होने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण से जानकारी लेने के बाद छात्रा को आसपास के इलाके में तलाश किया। ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने छात्रा के लापता होने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पांच घंटे बाद रात करीब 10 बजे छात्रा घर पहुंची और माता-पिता को बताया कि पड़ोसी आशू उर्फ अमन उसको अपने घर ले गया और दस रुपये भी दिए। वहां उसने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
रोने पर आशू ने कहा कि अभी दरवाजे पर पुलिस खड़ी है। उनके जाने के बाद घर भेज दूंगा। रात को जब पुलिस चली गई तो उसने कुंडी खोलकर छात्रा को घर से निकाल दिया। ग्रामीण ने पुत्री के मिलने की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छात्रा को आरोपी के घर ले गई। आरोपी के घर में चारपाई पर छात्रा के बालों में लगी दो चिमटी और दस रुपये बरामद हुए।
पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में आरोपी आशू उर्फ अमन का नाम प्रकाश में लाकर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी। गुरुवार की सुबह तीन बजे पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।