फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad inspaction

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड चीनी मिल से निकलने वाले पानी को रोका

Fri, 10 Jan 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad inspaction
चीनी मिल में ईटीपी पर पानी की जांच करते प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने गुरुवार को किसान सहकारी चीनी मिल में छापा मारा। टीम ने मिल में लगे ईटीपी को बारीकी से चेक किया। जांच में ईटीपी चलता मिला और मानकों के अनुसार सब कुछ ठीक पाया गया। माघ मेले को देखते हुए 4 दिन के लिए मिल का पानी बहाने पर रोक लगा दी गई है। ताकि मेले में श्रद्धालुओं को स्नान करने व आचमन के लिए साफ पानी मिल सके।
विज्ञापन

मेला रामनगरिया व गंगा तट पर अन्य स्थानों पर लगने वाले माघ मेले में श्रद्धालुओं को साफ पानी मिल सके इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नदी में जाने वाले गंदे पानी पर रोक लगा रही है। इसके लिए फैक्ट्री व कारखानों से निकलने वाले पानी को टीम जांच कर रोक रही है। गुरुवार को बोर्ड के अवर अभियंता फरेश कुमार मॉनिटरिंग असिस्टेंट वीएस द्विवेदी कायमगंज सहकारी चीनी मिल पहुंचे। वहां उन्होंने मिल के चीफ इंजीनियर एसएस चौहान के साथ ईटीपी (एफ्ल्यूएंट ट्रीटमेंट प्लांट) से पानी को ट्रीट होते देखा।
विज्ञापन

उन्होंने टैंक में भरे पानी को शुद्ध करने की प्रक्रिया का आकलन किया। साथ ही एमजीएम व एसीएफ को देखा। अवर अभियंता ने बताया जांच में पीएच, एलओडी, टीएसएस, बीओडी सही पाया गया। शुक्रवार से मेला रामनगरिया शुरू हो रहा है। श्रद्धालुओं को स्नान व आचमन के लिए साफ दिलाने को 4 दिन के लिए प्लांट से ट्रीट किए गए पानी को भी रोक दिया गया है। इसके अलावा मिल की चिमनी से निकल रहे धुएं पर भी नजर मारी, चिमनी से साफ धुआं निकलता बताया गया। उन्होंने बताया कि सल्फर रिकवरी प्लांट सिर्फ कायमगंज और बरेली की चीनी मिल में ही लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed