फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: ICSE- Sohrab tops the district by securing 95.4 percent marks

फर्रुखाबाद : आईसीएसई- 95.4 प्रतिशत अंक पाकर सोहराब ने किया जिला टॉप

Sun, 17 Jul 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: ICSE- Sohrab tops the district by securing 95.4 percent marks
रिजल्ट आते ही मॉर्डन पब्लिक स्कूल में खुशी से उछलते छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सीपी विद्या निकेतन कायमगंज के छात्र सोहराब ने आईसीएसई की कक्षा 10 की परीक्षा में 95.4 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी विद्यालय की छात्रा अनन्या गुप्ता और मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र आशुतोष पाल ने 95.2 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर कब्जा किया। परीक्षा परिणाम देखने के बाद छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

आईसीएसई बोर्ड के जिले में दो विद्यालय हैं। रविवार शाम को आईसीएसई कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही दोनों विद्यालय के छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। सीपी विद्या निकेतन कायमगंज मेें 266 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, सभी परीक्षा में पास हो गए। इस विद्यालय के सोहराब मिर्जा ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है।
विज्ञापन

इसी विद्यालय की अनन्या गुप्ता ने 95.2 प्रतिशत और शहर के मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र आशुतोष पाल ने 95.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरे नंबर पर रहे। सीपी विद्या निकेतन की छात्रा प्रिंसी मिश्रा और मॉडर्न पब्लिक स्कूल के आदित्य त्रिवेदी ने 95 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। सीपी निकेतने के निष्कर्म गुप्ता ने 94.8 प्रतिशत अंक व मॉडर्न पब्लिक स्कूल की पलक मिश्रा ने 94.8 प्रतिशत अंक पाकर चौथा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपी के आर्यन यादव ने 94.6 प्रतिशत अंक पाकर पांचवां स्थान पाया। वर्षा गुप्ता ने 94.4 प्रतिशत, अस्मित गुप्ता ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अशिका गोयल, मोहम्मद जावेद अली और मॉडर्न पब्लिक स्कूल के तन्मय गुप्ता ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपटेन सूची में नाम दर्ज कराया।

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 111 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, सभी पास हो गए। विद्यालय प्रबंधक निमिषा गुप्ता और प्रधानाचार्य आलोक सक्सेना ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। सीपी विद्या निकेतन की निदेशक डॉ. मिथलेश अग्रवाल, प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल, प्रधानाचार्य आरके बाजपेई ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed