{"_id":"602b9fc58ebc3ee9421c142c","slug":"farrukhabad-husband-s-body-hanged-and-wife-s-was-found-lying-on-the-ground","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद: पति का शव फंदे पर पत्नी का जमीन पर पड़ा मिला, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद: पति का शव फंदे पर पत्नी का जमीन पर पड़ा मिला, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
Tue, 16 Feb 2021 04:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 16 Feb 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद में फतेहगढ़ के हाथीखाना मोहल्ले में श्रमिक ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। देर शाम तक बाहर न निकलने पर मकान मालिक ने दरवाजे को धक्का दिया तब दोनों की मौत की जानकारी हुई। सीओ, एएसपी और फारेंसिंक टीम ने मौके पर जांच की।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी निवासी श्रमिक सोनू (34) ने डेढ़ वर्ष पहले पत्नी को तलाक देकर बिहार प्रदेश की पुष्पा देवी (28) से दूसरी शादी की थी। सोनू और पुष्पा पांच महीने से फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथीखाना में गंगाराम के मकान में किराए पर रह रहे थे।

शराब पीने पर पुष्पा का सोनू से अक्सर विवाद होता था। मंगलवार तड़के फिर दोनों में कहासुनी हुई। सुबह करीब 6:30 बजे शौच के बाद सोनू ने कमरा अंदर से बंद कर लिया। दोपहर दो बजे तक दंपति के बाहर न निकलने पर मालिक को शक हुआ। आसपास के लोग भी आ गए।
लोगों ने दरवाजे पर धक्का मारा तो कुंडी खुल गई। कमरे की छत में लगे कुंडे पर सोनू का शव फंदे पर लटक रहा था और पुष्पा का शव जमीन पर पड़ा था। गंगाराम की सूचना पर कोतवाल जय प्रकाश पाल, सीओ सिटी राजवीर सिंह और एएसपी अजय प्रताप मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया।
कमरे में पुष्पा के कटे बाल, टूटी चूड़ियां व उसके कुंडल पड़े मिले। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगा रहा है कि दंपति में विवाद हुआ है। पति ने पत्नी के बाल काटे, उसके साथ मारपीट की और हत्या करने के बाद खुद फांसी लगा ली। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।