{"_id":"6126450f8ebc3e79c9017371","slug":"farrukhabad-farrukhabad-news-knp648079432","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर ग्राहकों को देगा नेट बैंकिंग की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर ग्राहकों को देगा नेट बैंकिंग की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। डाकघर अपने ग्राहकों को शीघ्र ही मोबाइल इंटरनेट बैंकिंग सेवा देने जा रहा है। इसके लिए दो दिन का महाअभियान चलाकर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और ई-मेल दर्ज किया जाएगा। डाक विभाग भी पेपरलेस बैंक का काम कर रहा है।
डाकघर के ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं लेने में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। अब इन दिक्कतों को खत्म करने के लिए डाक विभाग तेजी से काम कर रहा है। डाक विभाग शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सभी डाकघरों में मोबाइल इंटरनेट बैंकिंग सेवा मुहैया करा रहा है। इसके लिए डाकघरों में आधार कार्ड में मोबाइल एवं ईमेल दर्ज किया जाएगा। इस कार्य के लिए 26 और 27 अगस्त को दो दिन महाअभियान चलेगा।
अधीक्षक अरुण यादव ने बताया कि ग्राहक नजदीकी डाकघर में जाकर अथवा पोस्टमैन को घर बुलाकर सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि डाक विभाग पेपरलेस काम कर रहा है। जमा-निकासी की सुविधा के अलावा किसी भी बैंक में पैसा भेजने, किसी भी बैंक से पैसा निकालने आदि का लाभ भी उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि कोई भी बैंक का ग्राहक डाकघर से यदि पैसा निकालता है, तो उस पर शुल्क नहीं लगेगा। सभी प्रकार के बिल भुगतान भी करना आसान हो जाएगा।