फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad

लोहिया में जैम पोर्टल पर बेहतर वेंटिलेटर की तलाश शुरू

Thu, 07 May 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad
फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में शीघ्र ही गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर की सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रशासन जैम पोर्टल पर अत्याधुनिक वेंटिलेटर के बारे में विशेषज्ञों की राय ले रहा है। प्रोग्रेस रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी गई है।
विज्ञापन

सभी विधायकों ने अपनी निधि से लोहिया अस्पताल में वेंटिलेटर लगवाने को राशि दी थी। इमरजेंसी के सामने दवा के सब स्टोर को खाली कराकर तीन बेड का वेंटिलेटर रूम तैयार किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने सरकारी खरीद को अधिकृत जैम पोर्टल पर मौजूद कई अत्याधुनिक वेंटिलेटर खरीदने को चुने हैं। अस्पताल के चिकित्सकों ने चयनित वेंटिलेटर के मॉडलों की डीटेल भेज दी है। माना जा रहा है कि इसी महीने में अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी खरीद के लिए जैम पोर्टल अधिकृत है। इसीलिए जैम पोर्टल पर मौजूद सबसे अच्छे वेंटिलेटर को पसंद किया जा रहा है। जिलाधिकारी को भी अवगत कराया जा रहा है। उनकी मंशा है कि शीघ्र वेंटिलेटर की सुविधा शुरू हो। - डॉ. एसपी सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed