{"_id":"5e32d8428ebc3e4add5fe581","slug":"farrukhabad-crime-farrukhabad-news-knp541353794","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस व तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट हाउस व तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद। चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों ने रात को कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरा में तीन घरों और शमसाबाद थानाक्षेत्र के एक गेस्ट हाउस को निशाना बनाया। चोर घर से हजारों की नगदी व बर्तन आदि चोरी कर ले गए।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरा निवासी अभय गंगवार रात को अपने कमरे में सो रहे थे। तभी चोर उनके घर में घुस गए। चोर बंद कमरे का ताला तोड़कर सात हजार रुपये व बर्तन आदि निकाल ले गए। चोरों ने घर के दूसरे हिस्से में बने अभय के भाई बलवीर के कमरे से एक हजार रुपये पार कर दिए। चोर इसी गांव के सुबोध गंगवार के घर में दीवार फांदकर घुस गए। सुबोध गंगवार दूसरी मंजिल पर बच्चों के साथ सो रहे थे। उनकी मां सुनीला देवी नीचे कमरे में लेटी थीं। चोरों ने दोनों के कमरों को बाहर से बंद कर दिया।
इसके बाद जंगला तोड़कर प्रवेश हुए। कमरे में रखी अलमारी व बक्से तोड़ दिए। तभी खटपट की आवाज सुन सुनीला देवी जाग गईं। उन्होंने शोर मचा दिया। इससे चोर भाग गए और चोरी होने से बच गई। इसी गांव के गुड्डू गंगवार के घर के दरवाजे की भी चोरों ने कुंडी काटकर चोरी का प्रयास किया। वहीं शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव धमगवां निवासी अतुल गंगवार का गांव में गेस्ट हाउस है। चोरों ने गेस्ट हाउस के शटर को काट कर चोरी का प्रयास किया।