{"_id":"5e30294e8ebc3e7da67606a4","slug":"farrukhabad-crime-farrukhabad-news-knp54091607","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार व बैंक कर्मी समेत दो गांव के पांच घरों में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार व बैंक कर्मी समेत दो गांव के पांच घरों में लाखों की चोरी
विज्ञापन
कायमगंज के गांव सैथरा में चोरी के बाद टूटा लॉकर दिखाता युवक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनपुर व सैथरा में पांच बंद घरों पर चोरों ने सोमवार रात धावा बोला और लाखों का माल समेट ले गए। गांव लखनपुर में चोर जब दूसरे घर से चोरी कर भाग रहे थे, तब चौकीदार की एक चोर से हाथापाई हो गई। शोरशराबे पर ग्रामीण जमा हो गए। रात में ही पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की।
गांव लखनपुर निवासी रामनरेश शाक्य पीडब्ल्यूडी के चौकीदार हैं। पड़ोस में ही पुत्र पवन व शिवकुमार का घर है। दोनों पुत्र बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। सोमवार रात चोरों ने उनके मेन गेट का ताला तोड़ दिया। इसके बाद अंदर के दो कमरों के ताले तोड़कर सेफ व बक्सों से जेवरात पार कर दिए। रामनरेश की पत्नी रामा देवी ने बताया चोर एक चेन, मंगल सूत्र, कमर गुच्छा, पायल, एक अंगूठी, कुछ चांदी के सिक्के व नए कपड़े ले गए। इसके बाद चोरों ने सामने आशाराम शाक्य के घर को निशाना बनाया। वह पुत्रों सहित जयपुर में नौकरी करते हैं।
घर बंद था। उनके पुत्र अखिलेश की पत्नी रश्मि अपने मायके गांव छतरई आईं थीं। अलग-अलग कमरों में दोनों बहुओं के जेवर रखे थे। सूचना पर रश्मि गांव पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि चोर एक बेसर, एक जोड़ी झाले एक चेन, गुच्छा, पायल, अंगूठी, बच्चों के खड़ुुआ, हाय, नई साड़ियां व 20 हजार रुपये ले गए। इतना ही जेवर उनकी देवरानी निशा का था। यहां से चोरी के बाद चोर जब जा रहे थे, तभी चौकीदार रामनरेश जाग गए। वह घर से बाहर निकले और चोरों को ललकारा तो एक चोर से उनकी हाथापाई भी हो गई। बाद में चोर भाग गया। शोर होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर रात में ही यूपी 112 पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
पड़ोस के गांव सैथरा निवासी बृजेश गंगवार फर्रुखाबाद में कंप्यूटर सेंटर चलाते हैं। उनके भाई राजेश गंगवार एयर फोर्स से रिटायर होकर लखनऊ में बैंक में नौकरी करने लगे। घर में उनकी मां मुन्नी देवी रहती हैं। 8 दिन से मंझना में वह अपने एक रिश्तेदार के यहां गईं थीं। चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़ा और अंदर चार कमरों के ताले तोड़ दिए। अलमारियों से जेवर आदि चुरा ले गए। मुन्नी देवी ने बताया कि उन्हें यह नहीं पता उनके पुत्रों के क्या जेवर रखे थे। उनके आने के बाद जानकारी होगी। इसी गांव के नबी शेर मंसूरी दिल्ली में काम करते हैं। उनके बंद घर के ताले तोड़कर सारा सामान साफ कर दिया। पड़ोसी नन्हें ने उन्हें सूचना दी है। इसी गांव के बाबा मलखान दास सोमवार को गंगा स्नान करने गए थे। चोरों ने घर में रखे 20 हजार रुपये, चांदी की करधनी व सोने के खड़ुुआ, कंबल आदि सामान चोरी कर लिया। हल्का इंचार्ज संतोष कुमार ने बताया क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। यदि तहरीर या सूचना मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।