{"_id":"6ff66294355066e248fc69559d4e2e63","slug":"farrukhabad-colorful-festival-debut-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद महोत्सव का रंगारंग आगाज आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद महोत्सव का रंगारंग आगाज आज
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद महोत्सव का मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ
विज्ञापन
उद्घाटन होगा। पटेल पार्क में होने वाले महोत्सव के उद्घाटन की तैयारियां
सोमवार को होती रहीं। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. एनकेएस चौहान फर्रुखाबाद
महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
पटेल पार्क में होने वाले फर्रुखाबाद महोत्सव के लिए सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। पटेल पार्क में मुख्यगेट को सजाने के साथ ही टेंट कर्मचारी पांडाल को भव्यता के साथ सजाने में लगे रहे। जहां-जहां जलभराव था वहां-वहां मिट्टी डलवाई गई।
इसके साथ ही विभिन्न स्टालों को लगाने की तैयारियां की जाती रहीं। विभिन्न झांकियां भी सजाई जाती रहीं। इसके साथ ही अस्थायी झोपड़ी और जरदोजी आदि की झांकियां सजाई गईं। मंगलवार को जिलाधिकारी शाम 4 बजे महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और जादू आदि के कार्यक्रम होंगे। महोत्सव 23 से 27 दिसंबर तक चलेगा। इसमें कृषि एवं विकास प्रदर्शनी, योग केंद्र और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर समेत विभिन्न स्टाल लगाए जाएंगे।