{"_id":"4c5e8fc3ff825e7fe9625b4ee29ed7ba","slug":"farrukhabad-colorful-festival-debut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद महोत्सव का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद महोत्सव का रंगारंग आगाज
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 23 Dec 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद महोत्सव का उद्घाटन मंगलवार को रंगारंग व
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच जोरदार ढंग से किया गया। जिलाधिकारी ने
स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फर्रुखाबाद के 300 साल पूरे
होने पर प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया। डीएम एनकेएस चौहान ने कहा कि
फर्रुखाबाद महोत्सव को सभी शहरवासी मिलकर नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। उनकी
पत्नी निशा चौहान ने महोत्सव का उद्घाटन किया।
दोपहर बाद करीब 3.30 बजे मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पत्नी और प्रशासनिक अमले के साथ पटेल पार्क पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, भूमि संरक्षण इकाई, सर्व शिक्षा अभियान के तहत लगाए गए बेसिक शिक्षा के बढ़ते कदम, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम, समाज कल्याण विभाग और नगर पालिका परिषद के स्टालों का निरीक्षण किया।
इसके बाद डीएम की पत्नी निशा चौहान ने फीता काटकर महोत्सव का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी और उनकी पत्नी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौरे पर प्रकाशित ‘फर्रुखाबाद का प्राचीन और वर्तमान गौरवशाली इतिहास’ पत्रिका का विमोचन महोत्सव मंच पर किया गया।
जेल बैंड ने आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि फर्रुखाबाद महोत्सव को सभी शहरवासी मिलकर नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। उन्होंने सभी विभागों से कार्यक्रम में सहयोग करने को कहा। डा. अनीता यादव ने कहा कि फर्रुखाबाद का इतिहास काफी गौरवशाली है।
अध्यक्ष डा. रामकृष्ण राजपूत के संचालन में हुए कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट एमए अंसारी, डीआईओएस भगवत पटेल, बीएसए योगराज सिंह, सीएमओ डा. राकेश कुमार, तहसीलदार आरपी चौधरी, पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा, अध्यक्ष डा. रामकृष्ण राजपूत, दिलदार हुसैन, राजनराय जौली राजपूत, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, रोहित गोयल, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ और पंचशील राजपूत आदि मौजूद रहे।