{"_id":"62cb103bba3ce8589a15d4e9","slug":"farrukhabad-case-filed-against-eight-for-raping-on-the-pretext-of-marriage-farrukhabad-news-knp7068690108","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने में आठ पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने में आठ पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और धमकी के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव धंसुआ निवासी राहुल श्रीवास्तव, भाई गोलू श्रीवास्तव, राहुल की मां, चाचा जितेंद्र श्रीवास्तव, चाची लक्ष्मी श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव व उसकी पत्नी, बाबा राजबहादुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। इसमें बताया कि राहुल से उसके दो वर्ष से संबंध थे।
राहुल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो राहुल ने इनकार कर दिया। इस मामले में एसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। राहुल के परिजनों ने पुलिस का हस्तक्षेप देखकर दोनों में समझौता करवा दिया।
राहुल व उसको दिल्ली भेज दिया। वहां दोनों पति पत्नी की तरह जीवन यापन करने लगे। दो जुलाई को युवती मायके आई। तीन जुुलाई को गांव धंसुआ में परिजनों के साथ शादी की तारीख की बात करने गई तो राहुल के परिजनों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने आरोप लगाया कि राहुल के परिजनों ने साजिश के तहत उसका शारीरिक शोषण कराया।