फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: BJP meeting aims to win civic elections

फर्रुखाबाद : भाजपा की बैठक में निकाय चुनाव जीत का लक्ष्य

Sun, 17 Jul 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: BJP meeting aims to win civic elections
आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक में बोलते कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद? - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। आवास विकास कॉलोनी स्थित कार्यालय में रविवार को भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर बैठक हुई। जिला संगठन प्रभारी ने पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही निकाय चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को जुटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र को मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं को अपनी संगठनात्मक क्षमता का आंकलन करना होगा। नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बूथ स्तर जुटना है। प्रत्याशी का चयन पार्टी संगठन करेगा। 2024 लोकसभा चुनाव में जीत दोहराने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता को लेनी है।
विज्ञापन

जिला संगठन प्रभारी डॉ. अरुण पाठक ने बताया 31 जुलाई को जिले के सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा। आठ से 13 अगस्त तक कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में किए गए ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर अमृत महोत्सव के तहत प्रत्येक घर में तिरंगा लगाया जाएगा। प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में विशिष्ट नागरिक विचार परिवार के 500 लोगों को जोड़ा जाएगा।

जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा मंडल प्रभारियों को संगठन के सभी कार्यक्रमों को निचले स्तर तक क्रियान्वयन करना होगा। संचालन डीएस राठौर ने किया। राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, भूदेव सिंह राजपूत, दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह राठौर, अमर दीप दीक्षित, रामवीर सिंह, शिवांग रस्तोगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed