फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad 170 villages were poisoned water

फर्रुखाबाद के 170 गांवों का पानी हुआ जहरीला

Tue, 12 Apr 2016 01:11 AM IST
चंद्रपाल सिंह सेंगर,फर्रुखाबाद
चंद्रपाल सिंह सेंगर,फर्रुखाबाद Updated Tue, 12 Apr 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad 170 villages were poisoned water
फ्लोराइसिस रोग से पीड़ित लालबहादुर - फोटो : अमर उजाला
गंगा नदी के दोनों छोरों पर बसे 170 मजरों का पानी खनिजों की अधिकता से जहरीला हो गया है। आयरन और फ्लोराइड की अधिकता से यहां के बाशिंदे फ्लोराइसिस रोग (हड्डी रोग) का शिकार हो रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्वे में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


गंगा किनारे बसे गांव चौरसिया निवासी लालबहादुर की रीढ़ की हड्डी 40 साल की उम्र में ही झुक गई है। फ्लोराइसिस नामक रोग ने उन्हें कमान की तरह बना दिया है। दौलतियापुर के इतबारीलाल, अवधेश और चपरा निवासी रतिराम, रामकिशुन व गोपाल भी हड्डी रोग से कराह रहे हैं।
विज्ञापन


परतापुर के गुड्डू, अंजू, राजेशनाथ हड्डी तिरछी होने से विकलांग हो चुके हैं। पानी में खनिज की अधिकता का एक असर यह भी होता है कि इस पानी से भरा बर्तन पीला पड़ जाता है। गांव करनपुरदत्त की लक्ष्मी ने खनिजों की अधिकता वाले पानी से भरे बर्तन भी दिखाए, जो पीले पड़ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निगम के अधिशासी अभियंता पंकज यादव के अनुसार यह संकट गंगा नदी के दोनों तरफ बसे 170 गांवों पर आया है। इनमें सबसे ज्यादा मजरे बढ़पुर विकासखंड यानी गंगा के इस तरफ के हैं और 80 मजरे विकासखंड राजेपुर यानी गंगा के उस तरफ के हैं। इन गांवों के पानी में खनिजों की अधिकता पाई गई है। यह रिपोर्ट विश्व स्वास्थ्य संगठन से जिला मुख्यालय को एक अप्रैल को मिली है।


मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राकेश कुमार का कहना है कि फ्लोराइसिस एक गंभीर बीमारी है, जो पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक होने पर पैदा होती है। इस बीमारी से दांत गिरने लगते हैं। रीढ़ की हड्डी तिरछी हो जाती है। शरीर के किसी भी अंग की हड्डी तिरछी होकर व्यक्ति को विकलांग बना देती है। गंगा नदी के किनारे बसे 170 मजरों में यह समस्या खड़ी हो गई है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed