फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: 1396 patients got treatment in the health fair

फर्रुखाबाद : आरोग्य मेले में 1396 मरीजों को मिला उपचार

Sun, 07 Aug 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: 1396 patients got treatment in the health fair
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में कुल 1396 मरीजों को उपचार दिया गया। कई पीएचसी पर अव्यवस्थाएं बरकरार हैं। खिमसेपुर पीएचसी पर एलटी की तैनाती न होने से मरीजों को जांच नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

जिले के शहर व ग्रामी क्षेत्र के 32 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेला लगाया गया। नगरीय पीएचसी पर तो डॉक्टर व स्टाफ मौजूद रहा, लेकिन मरीजों की संख्या काफी कम रही। भोलेपुर पीएचसी पर पहुंचे 12 मरीजों को डॉ. श्वेता सिंह ने देखा और फार्मासिस्ट अखिलेश ने दवाई दी। एलटी विनय कुमार ने पांच मरीजों की जांच की। एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह ने बताया कि आरोग्य मेले में 1396 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खिमसेपुर में डॉ. राजीव कुमार ने आरोग्य मेले में आए 25 मरीज देख। इस दौरान पहुंचे विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने व्यवस्था देखी। पूछताछ में फार्मासिस्ट अमित ने बताया कि लैब टेक्नीशियन तैनात न होने से मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। शमसाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलसरा में लगे आरोग्य मेले में 10 मरीज ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. निर्दोष कुमार ने मरीज देखे, जबकि डॉ. अफशा रहीस छुट्टी पर थीं। एलटी देवेश कुमार, फार्मासिस्ट नरेंद्र कुमार, सीएचओ श्वेता कटियार मौजूद रहीं। पीएचसी फैजबाग़ में डॉ. कल्पना कटियार ने आरोग्य मेले में 32 मरीज देखे। पांच मरीजों की कोरोना जांच की गई। खुजली, खांसी, जुकाम के अधिक मरीज रहे। एएनएम निर्मला तिवारी, सीएचओ रूबी, फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed