{"_id":"61b4fa4c4e568467b674afa3","slug":"farrukabad-news-guard-s-body-found-hanging-on-the-noose-farrukhabad-news-knp669042145","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्ड का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
जदुनाथ की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। घर आए सिक्योरिटी गार्ड का शव शनिवार को कमरे में फंदे पर लटकता मिला। पत्नी ने सुबह शव छत से लटकता देखा, तो चीख पुकार करने लगीं। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहार निवासी जदुनाथ सिंह नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उनका पुत्र शेखर भी साथ में रहता था। पत्नी सीता देवी व छोटा पुत्र लवलेश गांव में रहते हैं। जदुनाथ अपने मित्र के पुत्र की शादी में देहरादून गया था। जहां से 10 अक्तूबर को वह गांव आया था।
परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात सीता देवी व जदुनाथ खाना खाकर सो गए। सुबह जब सीता देवी जागीं तो पति का शव कमरे में पंखे के कुंडे में तार के फंदे से लटका रहा था।
विज्ञापन
उसकी चीख सुनकर पुत्र लवलेश व पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची। पुलिस ने गार्ड के आत्महत्या करने का कारण पूछा, लेकिन सीता देवी इस संबंध में कुछ भी नहीं बता सकीं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में गार्ड जदुनाथ की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना आया है। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि गार्ड ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।