फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmers sunshine arrived in the fields

धूप निकलते ही खेतों में पहुंचे किसान

Fri, 17 Apr 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 17 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers sunshine arrived in the fields

मूसलाधार बारिश से गेहूं की फसल पूरी तरह भीग गई थी।

विज्ञापन
गुरुवार को धूप निकली तो ग्रामीणों ने खेतों में फसल फैलाकर सुखाना शुरू कर दिया है। शमसाबाद में तो गुरुवार को भी कुछ देर बूंदाबांदी हुई।

इससे किसान परेशान हो गढ। खेत में कटनई के बाद पड़े गेहूं और खेत में खड़ी गेहूं की फसल सूखने में करीब तीन से चार दिन का समय लगेगा। सूखने के बाद गेहूं की बाली काली पड़ने की आशंका है। ग्रामीण इलाकों में लोग फसल सुखाने में तेजी से लगे हैं। पेश है अमर उजाला की पड़ताल करती रपट:-

अमृतपुर में बीते दिन बरसात में भीगी फसल अभी तक सूखी नहीं है। गुरुवार को धूप निकलते ही किसानोें ने फसल सुखाना शुरू कर दी है। किसान राजेश कुमार, वीरभान सिंह, रामकुमार चौहान, रामनरेश मिश्र और राजवीर का कहना है कि मौसम अगर खुला रहा तो फसल सूख जाएगी। फिर से पानी बरसा तो गेहूं पूरी तरह सड़ जाएगा।

गांव राजेपुर के विनोद कुमार जाटव ने बताया कि छह बीघा खेत में गेहूं की फसल की है। तीन बीघा फसल काट चुका था। बची हुई तीन बीघा फसल बरसात में भीग गई।

गुरुवार को धूप निकली तो गेहूं को सूखने के लिए खेत में फैला दिया है। सूखने पर गेहूं काला पड़ सकता है। राजीव जाटव निवासी राजेपुर ने बताया कि 18 बीघा खेत में गेहूं की फसल की है। 12 बीघा गेहूं खंदाई करने पर मात्र 21 क्विंटल गेहूं निकला था।

गांव रशीदपुर तराई निवासी दुर्वेश कुमार ने बताया कि 10 बीघा गेहूं की फसल बीते दिन बरसात में भीग गई थी। गुरुवार को फसल सुखाने के लिए फसल के गठ्ठरों को जैसे ही खोला तो फिर से बूंदाबांदी होने लगी। इस पर दोबारा गठ्ठर बांध दिए। गनीमत रही कि पानी नहीं बरसा।

धूप अगर ठीक निकलती है तो तीन-चार दिन में फसल सूखेगी। सर्वेंद्र अवस्थी, पप्पू निवासी सरफारपुर, कल्लू, छोटेलाल, जितेंद्र कुमार निवासी ऊगरपुर का कहना है कि धूप निकलते ही फसल सुखाने में सुबह से ही लगे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed