फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer's body found lying in the field, murder alleged

Farrukhabad News: खेत में पड़ा मिला किसान का शव, हत्या का आरोप

Wed, 16 Apr 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 16 Apr 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmer's body found lying in the field, murder alleged
फर्रुखाबाद। घर से लापता एक किसान मंगलवार दोपहर को अचेत अवस्था में खेत में पड़ा मिला। परिजन किसान को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव बिलावलपुर निवासी मनोज राजपूत (45) मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक गायब हो गए। कई घंटे नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। देर शाम गांव से कुछ दूर एक खेत में अचेत अवस्था में पड़े मिले। इस पर लोग परेशान हो गए। सांस की आस में परिजन मनोज को देर रात लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

छोटे भाई निर्मल राजपूत ने बताया कि दो दिन पहले गांव के ही कुछ दबंगों ने उनकी भतीजी से अभद्रता कर दी थी। इसकी शिकायत करने पर उन्होंने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। इसी रंजिश में भाई की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह छह भाइयों में सबसे बड़े थे। पत्नी गीता देवी व बच्चों में पूजा, धीरज, नन्ही व दीपांश का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल की पुलिस सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।अब तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed