फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer selling cauliflower in the market dies

Farrukhabad News: बाजार में फूलगोभी बेच रहे किसान की मौत

Sat, 06 Jan 2024 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Farmer selling cauliflower in the market dies
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। पड़ोसी जिले का एक किसान बाजार में फूलगोभी बेच रहा था। अचानक वह गोभी के ढेर लगाकर बैठ गया। कुछ देर में पहुंचे ग्राहक ने गोभी खरीदनी चाही, तो उसने उत्तर नहीं दिया। आसपास के लोगों ने देखा तो वह बेहोश था। पुलिस ने सीएचसी राजेपुर भेजा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जिला शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के गांव गोकुल नगला जरियनपुर निवासी रामशरण (50) शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बाइक से फूलगोभी बेचने बाजार आए थे। उन्होंने जमीन पर गोभी का ढेर लगा लिया शाम करीब साढ़े तीन बजे ढेर लगाकर बैठ गए। कुछ देर में ग्राहक ने गोभी के रेट पूछे, तो कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

पड़ोसी दुकानदार ने आवाज दी, तो पता चला कि वह बेहोश हैं। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस से राजेपुर सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनके पुत्र विपिन, गुलाब, अमित और सुमित भी अस्पताल पहुंच गए। रामशरण के भतीजे सरोज ने बताया कि वह पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। उनकी पत्नी का कई साल पहले ही निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed